मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

खेगसु में भक्ति की गूंज: सुंदरकांड पाठ में उमड़ा जन सैलाब

---Advertisement---

व्यास के रूप में पधारी साध्वी सुष्री गार्गी भारती जी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक प्रवचनों में सुंदरकांड के महत्व को विस्तार से समझाया।


फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी (कुल्लू)


आनी उपमंडल के खेगसु क्षेत्र में मंगलवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं कथा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भगवान श्रीराम व हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण को जीवंत बना दिया।


कार्यक्रम का आयोजन ऑक्शन प्लेटफॉर्म, सब्जी मंडी खेगसु में किया गया, जहां सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही। पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
उन्होंने कहा कि सुंदरकांड केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि जीवन में साहस, सेवा, निष्ठा और अटूट विश्वास का संदेश देने वाला अमूल्य अध्याय है। उन्होंने हनुमान जी के चरित्र को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और कर्तव्यनिष्ठा से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए और पूरे समय भजन-कीर्तन के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा।
इस आयोजन की सफलता में आयोजक श्याम नंद, एम.डी. अकेला तथा उनके परिवार का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।


कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर साध्वी गुरु गीता भारती, मीनु भारती, स्वामी धीरा नन्द, महात्मा अमरिंदर सिंह, महात्मा हरी चन्द, कर्म चन्द, नरेश, गंगा राम चंदेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!