मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

एसडीएम बंजार ने बिहाली स्थित बाल आश्रम का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।


फ्रंट पेज न्यूज़।


उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार ने सोमवार को ग्राम पंचायत लारजी के बिहाली में स्थित एचपी स्टेट काउंसिल फॉर चिल्ड्रेन वेलफेयर द्वारा संचालित बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों की देखभाल, भोजन, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आश्रम परिसर, आवासीय कमरों, रसोईघर तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान कुछ व्यवस्थागत कमियां तथा कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं प्रबंधन से आवश्यक स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों से भी बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।


उल्लेखनीय है कि यह बाल आश्रम हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्टेट काउंसिल फॉर चिल्ड्रेन वेलफेयर  एक गैर-सरकारी संस्था (एनजीओ) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिस भवन में वर्तमान में यह आश्रम संचालित है, वहां पूर्व में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिहाली संचालित थी। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण उसे बंद कर दिया गया था, जिसके बाद इस भवन का उपयोग बाल आश्रम के रूप में किया जाने लगा।


वर्तमान में आश्रम में लगभग 10 बच्चे रह रहे हैं, जिनमें अनाथ, बेसहारा, असहाय तथा ऐसे बच्चे शामिल हैं जिन्हें विभिन्न परिस्थितियों में उनके अभिभावकों द्वारा यहां रखा गया है। इन बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से यह केंद्र संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसडीएम बंजार ने निरीक्षण के दौरान आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित सर्वोपरि हैं और उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

विज्ञापन

इस संबंध में जब आश्रम की प्रभारी नीतू से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह सोमवार को अवकाश पर थीं, जिसके कारण निरीक्षण के समय आश्रम में उपस्थित नहीं थीं।
प्रशासन द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण को बच्चों के कल्याण और संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply

You cannot copy content of this page