मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्वयं गणना की सुविधा, 1 से 15 जून तक कर सकेंगे पंजीकरण।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।


उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत नागरिकों को स्वयं गणना (Self Enumeration) की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपने परिवार एवं व्यक्तिगत विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वयं गणना पोर्टल (se.census.gov.in) आम जनता के लिए 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक खुला रहेगा। इस अवधि के दौरान लोग घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।

विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ने कहा कि स्वयं गणना की यह व्यवस्था जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ-साथ जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित अवधि के भीतर पोर्टल पर जाकर स्वयं गणना प्रक्रिया में भाग लें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा विभिन्न सरकारी नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंकज शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल पहल से जुड़ें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
महत्वपूर्ण जानकारी:
कार्यक्रम: जनगणना 2027 (प्रथम चरण)
सुविधा: स्वयं गणना (Self Enumeration)
पोर्टल: se.census.gov.in
अवधि: 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक
माध्यम: मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर एवं इंटरनेट आधारित ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आप कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायत समिति बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मियां।

फागू पुल के पास से चोरी हुआ ट्रक बिलासपुर में बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला।

2023 और 2025 की आपदाओं से सबक: मानसून से पहले सक्रिय हुआ बंजार प्रशासन, 9 जून को होगी व्यापक समीक्षा बैठक।

10 जून को होगा नगर पंचायत बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी।

दूरदराज़ गांवों तक पहुंच रहा टीबी उन्मूलन अभियान, घर-द्वार पर निःशुल्क एक्स-रे सुविधा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page