मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

पीएम श्री केंद्र प्राथमिक विद्यालय मंगलौर में पाठशाला प्रबंधन समिति का गठन, जोगिंद्र पाल बने प्रधान।

---Advertisement---



फ्रंट पेज न्यूज़, मंगलौर बंजार।

पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय मंगलौर में बुधवार को पाठशाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में अभिभावकों एवं विद्यालय से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

विज्ञापन


बैठक में जोगिंद्र पाल को समिति का प्रधान चुना गया। इसके अलावा कलावंतू, उमा, कमला संधू, निशा तथा प्रेम सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया। वहीं वार्ड पंच सुमना देवी को पदेन सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया गया।

विज्ञापन


नव निर्वाचित प्रधान जोगिंद्र पाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हितों तथा पाठशाला से संबंधित प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए पूरी कार्यकारिणी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सभी सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment