मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

निरमंड की अधिवक्ता अनीता डोगरा बनीं हिमाचल प्रदेश जूडो संघ की उप-प्रधान।


फ्रंट पेज न्यूज, शिमला।


जिला कुल्लू के निरमंड क्षेत्र की अधिवक्ता अनीता डोगरा को हिमाचल प्रदेश जूडो संघ का उप-प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

विज्ञापन


अनीता डोगरा लंबे समय से अपने पेशे के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने कार्यों से न केवल कानून के क्षेत्र में पहचान बनाई है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से प्रदेश में जूडो खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनीता डोगरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अनीता डोगरा की यह उपलब्धि युवाओं, विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी नियुक्ति से खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में जूडो को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page