मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी (राज शर्मा)।

राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ, गर्ल्स काउंसलिंग सेल, आइक्यूएसी और पूर्व छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला का आरंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है और हमें इसके लिए जागरूक रहना चाहिए। इस कार्यशाला में सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड कॉलेज नोगली की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने बतौर रिसोर्स पर्सन मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और तनाव प्रबंधन के तरीकों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक और कार्यशाला की संयोजिका डॉ. संगीता नेगी ने अपने व्याख्यान में कहा कि तनाव हमारे जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन हमें इसे नियंत्रित करना सीखना होगा।कार्यशाला में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रिसोर्स पर्सन से अपने सवाल भी पूछे। इस अवसर पर आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. नरेंद्र पॉल, पूर्व छात्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. सीमा, सचिव प्रो. निर्मल सिंह शिवांश, महिला प्रकोष्ठ के सदस्य प्रो. पुष्पा गुलेरिया, प्रो. पम्मी घामटा, शोभा नेगी सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!