मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न पदों पर भर्ती, 19 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू।
प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा, एनटीटी और महिला कंडक्टर के पद शामिल; पात्र अभ्यर्थियों से मूल प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होने का आग्रह

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढालपुर में विभिन्न शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह इंटरव्यू 19 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में लिया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया के तहत हिंदी, इतिहास, गणित, भूगोल, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के प्रवक्ता (Lecturer) के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (एमए/एमएससी), बी.एड. तथा टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त बी.पी.एड. (शारीरिक शिक्षा), एनटीटी तथा महिला कंडक्टर के एक-एक पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला कंडक्टर पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
वेतनमान की बात करें तो प्रवक्ता एवं शिक्षकों के लिए 15 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तथा महिला कंडक्टर के लिए 8 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।
जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड तथा रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड के साथ निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि किसी उम्मीदवार का पंजीकरण नहीं है तो वह इंटरव्यू से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page