मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बिलासपुर में बालाजी होटल पर छापा, 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद — दो युवतियां व तीन युवक गिरफ्तार।


फ्रंट पेज न्यूज़,बिलासपुर।


जिला बिलासपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाजी होटल में छापा मारकर 15.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बालाजी होटल में कुछ लोग नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी। तलाशी के दौरान 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों युवतियां जिला सिरमौर की रहने वाली हैं, जबकि एक युवक बिलासपुर का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस जांच जारी है।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और नशे की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह कार्रवाई नशे के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page