मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में सजेगी बसंत उत्सव की रात्रि सांस्कृतिक संध्या, “किंग ऑफ नाटी” ठाकुर दास राठी देंगे विशेष प्रस्तुति


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू।

नगर परिषद कुल्लू द्वारा आयोजित बसंत उत्सव–2026 के अंतर्गत लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में रात्रि सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अप्रैल को सायं 7:30 बजे उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा द्वारा किया जाएगा।


इस अवसर पर स्थानीय लोक संस्कृति, नाटी, लोकगायन एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में जिले भर से चयनित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगे। जारी सूची के अनुसार विभिन्न कलाकारों एवं दलों को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया है, जिससे सांस्कृतिक विविधता की झलक साफ दिखाई देगी।

विज्ञापन


दूसरे दिन 29 अप्रैल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग कुल्लू के अरण्यपाल संदीप शर्मा शिरकत करेंगे, जबकि 30 अप्रैल को समापन समारोह शहरी विकास विभाग के निदेशक नीरज चड्डा की उपस्थिति में संपन्न होगा।
रात्रि संध्या का मुख्य आकर्षण “किंग ऑफ नाटी” ठाकुर दास राठी की विशेष प्रस्तुति रहेगी, जो स्टार नाइट में अपनी लोकनाटी से माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर देंगे। उनके साथ अन्य ख्यातिप्राप्त लोक कलाकार भी मंच साझा करेंगे।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


नगर परिषद कुल्लू के प्रशासक एवं वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बी.आर. नेगी ने बताया कि सभी प्रस्तुतियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया है और कलाकारों को निर्धारित समय के अनुसार मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

विज्ञापन


बसंत उत्सव की यह रात्रि सांस्कृतिक संध्या कुल्लू की समृद्ध लोक परंपराओं, संगीत और नृत्य की जीवंत झलक प्रस्तुत करेगी, जो दर्शकों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page