मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिशु देखभाल संस्थानों के बच्चों से किया संवादशैक्षणिक भ्रमण को बताया जीवन बदलने वाला अनुभव

फ्रंट पेज न्यूज़ शिमला / मंडी।
मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने सोमवार को मंडी जिले के सुंदरनगर, तल्यार, भरनाल और देहर स्थित राज्य शिशु देखभाल संस्थानों (CCIs) के बच्चों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया। ये बच्चे मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ और जयपुर के शैक्षणिक व अनुभवात्मक भ्रमण पर हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण केवल घूमने तक सीमित नहीं होते, बल्कि पुस्तकों से बाहर निकलकर विषयों को व्यावहारिक और रोचक ढंग से समझने का अवसर देते हैं। उन्होंने बच्चों से हवाई यात्रा को लेकर भी बातचीत की, जिस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक बताया कि यह उनका पहला हवाई सफर है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इन बच्चों के सर्वांगीण कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें 27 वर्ष की आयु तक हर संभव देखभाल, संरक्षण और सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस भ्रमण में चारों शिशु देखभाल संस्थानों के कुल 31 बच्चे भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना केवल संरक्षण की योजना नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य अनाथ बच्चों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक अवसंरचना और प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से परिचित कराना है। ऐसे अनुभव बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा, सामाजिक समझ और देश के प्रति गहरी संवेदनशीलता विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, ताकि यह यात्रा बच्चों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन सके।

और पढ़ें

जिला परिषद वार्ड बलागाड/धाऊगी और ज्येष्ठा वार्ड से  भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

हिमाचल में हाईवे किनारे निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदियों की समीक्षा की मांग तेज।

You cannot copy content of this page