मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आनी खंड पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां।


फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी।

आनी खंड पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शनिवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) आनी ने पीठासीन अधिकारी के रूप में सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी विवेक टेसू, पंचायत निरीक्षक जोगेंद्र शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने शपथ ग्रहण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

शपथ ग्रहण के साथ ही पंचायत समिति के गठन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है।
शपथ लेने वाले सदस्यों में नम्होंग वार्ड से सतपाल, देउठी वार्ड से मणी देवी, लझेरी वार्ड से बुद्धि सिंह राणा, मुहान वार्ड से सरसा देवी, रोपा वार्ड से योगराज, कुठेड वार्ड से मदन लाल, आनी वार्ड से राम सिंह, लगौटी वार्ड से नारकली, कराणा वार्ड से पूनम, डिंगीधार वार्ड से कमला देवी, बुच्छेर वार्ड से बृजमोहन, दलाश वार्ड से देवराज, बखनाओं वार्ड से गंगा देवी, बटाला वार्ड से रीमा देवी तथा एक अन्य वार्ड से निर्वाचित सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पक्षों द्वारा समर्थन जुटाने और रणनीति बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि निर्धारित करने का अधिकार पीठासीन अधिकारी के पास है तथा प्रशासन द्वारा जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की नजरें अब पंचायत समिति के आगामी नेतृत्व चयन पर टिकी हैं, क्योंकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद ही पंचायत समिति विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं को गति देने के लिए पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मंडल निचला तराला का सराहनीय प्रयास, 100 से अधिक पौधे रोपे

पंचायत समिति बंजार के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद को लेकर तेज हुई राजनीतिक सरगर्मियां।

2023 और 2025 की आपदाओं से सबक: मानसून से पहले सक्रिय हुआ बंजार प्रशासन, 9 जून को होगी व्यापक समीक्षा बैठक।

दूरदराज़ गांवों तक पहुंच रहा टीबी उन्मूलन अभियान, घर-द्वार पर निःशुल्क एक्स-रे सुविधा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page