मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

हिमालयी जैव विविधता संरक्षण पर चंडीगढ़ में संगोष्ठी।

फ्रंट पेज न्यूज़ चंडीगढ़।

हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर गंभीर मंथन के उद्देश्य से जांस्कर स्टूडेंट एसोसिएशन, चंडीगढ़ द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी 21 जनवरी 2026 को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के इंग्लिश ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, जिसका विषय था— “हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण: चुनौतियाँ और अवसर”।


कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्थानीय समुदायों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं के रूप में गितांजलि अंगमो (सोशल एंटरप्रेन्योर एवं एजुकेटर), गुम्मा सिंह (कोऑर्डिनेटर, हिमालय नीति अभियान) तथा संदीप मिन्हास (सीएफआर विशेषज्ञ) ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र पर जलवायु परिवर्तन, अनियंत्रित विकास और मानवीय हस्तक्षेप से उत्पन्न खतरों को रेखांकित करते हुए संरक्षण के व्यावहारिक उपाय सुझाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टांजिन दावा ने की, जबकि स्टांजिन डोल्मा ने उपाध्यक्ष के रूप में आयोजन को दिशा प्रदान की। वहीं, संगठन के महासचिव त्सेवांग दोरजे ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना जैव विविधता संरक्षण का लक्ष्य अधूरा है।


संगोष्ठी में छात्रों, शोधकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि इस तरह के संवाद हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण को लेकर नीति निर्माण और जन-जागरूकता को नई दिशा देंगे।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page