मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट दार-उल-फ़ज़ल होम शूरू का किया निरीक्षण

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
तोरुल एस. रवीश, उपायुक्त कुल्लू ने शनिवार को मनाली के समीप ग्राम पंचायत प्रीणी में स्थित चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट दार-उल-फ़ज़ल होम शूरू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा देखभाल की गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन एवं दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास और मेहनत से वे जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।


उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, बालक एवं बालिका छात्रावास तथा मेस का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रहने की सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके।


उन्होंने अध्यापकों और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, नैतिक शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त ने कहा कि चाइल्ड केयर संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और देखभाल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रीणी की प्रधान कल्पना आचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कुंदन लाल, संस्थान के अध्यापकगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page