मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

एसपी कुल्लू मदन लाल का मनाली दौरा, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की व्यापक समीक्षा

फ्रंट पेज न्यूज़ मनाली।
कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मनाली और उसके आस-पास के क्षेत्रों का व्यापक दौरा कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने सबसे पहले पुलिस थाना मनाली में एसडीपीओ मनाली के.डी. शर्मा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनीष राज और अन्य अन्वेषण अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, पर्यटकों की भीड़, स्थानीय चुनौतियों और यातायात व्यवस्था पर विस्तृत मंथन हुआ। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए एसपी ने कहा कि मनाली जैसे पर्यटन स्थल में सुरक्षा प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसपी मदन लाल ने थाना प्रभारी को नशा माफिया के खिलाफ सबसे कठोर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कानून का शिकंजा और कसकर कसा जाएगा।

इसके बाद पुलिस थाना मनाली में व्यापार मंडल मनाली, टैक्सी यूनियन, अन्य यूनियनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यावसायिक, परिवहन और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। एसपी ने सभी पक्षों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन जनसहयोग से मनाली में सुरक्षित और बेहतर माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में एसपी मदन लाल ने मनाली से अटल टनल रोहतांग तक यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अटल टनल के दक्षिणी पोर्टल पर तैनात तृतीय बटालियन पंडोह के पुलिस जवानों की रिहायशी बैरक का भी जायजा लिया। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और तुरंत आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page