मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

नागणी (तीर्थन घाटी) में शेर-ए-सिराज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन 26 अप्रैल को।

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।


कुल्लू जिला के तीर्थन घाटी स्थित नागणी में आयोजित शेर-ए-सिराज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 26 अप्रैल (रविवार) को आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा।

                            ( विज्ञापन)
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव भारती शिरकत करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर श्री ललित ठाकुर तथा वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तीर्थन श्री डी.सी. आर्य उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री साया शर्मा एवं सुश्री रीना स्लाथ भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। अन्य गणमान्य अतिथियों में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।

                     (विज्ञापन)
आयोजन समिति ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना तथा प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page