फ्रंट पेज न्यूज़, (लारजी) बंजार।
संगठनात्मक जिला बंजार के अंतर्गत सैंज प्रखंड के लारजी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह कार्यालय प्रमुख एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय मनोज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में समरसता प्रमुख हरदीप , प्रांत सेवा टोली के कार्यकर्ता वीरेंद्र , विभाग मंत्री राजेंद्र , जिला अध्यक्ष खुबे राम , जिला मंत्री डोला राम शर्मा, सह मंत्री यशपाल , जिला मातृशक्ति संयोजिका बूंदी ठाकुर , दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका खुशबू तथा बजरंग दल जिला संयोजक टीटू राज सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री एवं मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी और बजरंग दल के संयोजक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मनोज जी ने उपस्थित बंधु-भगिनियों का मार्गदर्शन किया और विश्व हिंदू परिषद की कार्यप्रणाली तथा धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समाज सेवा एवं संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।


जिला बंजार द्वारा इस अभियान के अंतर्गत 2 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 1 लाख रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की जा चुकी है। शेष लक्ष्य को 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम में लगभग 85 बंधु-भगिनियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।












