मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

“Say No to Drugs” अभियान के तहत कुल्लू में भव्य जागरूकता रैली — छात्रों और स्थानीय लोगों ने दिया नशा-मुक्त हिमाचल का संदेश

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश पुलिस, विशेषकर कुल्लू पुलिस द्वारा नशामुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “Say No to Drugs” अभियान को और मजबूत करते हुए आज एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र, पुलिस कर्मचारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

रैली का उद्देश्य समाज में यह सशक्त संदेश फैलाना था कि “चिट्टा एक ज़हर है”, और इससे दूर रहकर ही युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सकता है। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे के विरुद्ध नारे लगाए और स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक इंदरजीत की भागीदारी ने माहौल को और भी ऊर्जावान बनाया। इंदरजीत ने अपने चर्चित गीत “चिट्टा इक ज़हर” के माध्यम से युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखने और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों में ऊर्जा और दृढ़ता जगाई।

कुल्लू पुलिस ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जंग तभी जीती जा सकती है जब समाज का हर वर्ग सक्रिय भूमिका निभाए।

संदेश:
आइए, हम सब मिलकर देवभूमि हिमाचल प्रदेश को पूर्णतः नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लें और स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page