मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

सराज क्रिकेट कप 2026 में पहली सेंचुरी: केदार सिंह ने 107 रन ठोककर बने मैन ऑफ द मैच


फ्रंट पेज न्यूज़ आनी, (शिवराज शर्मा)

खेल मैदान आनी में आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े सराज क्रिकेट कप 2026 में वाइल्ड हंटर्स करसोग टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार सिंह ने टूर्नामेंट की पहली सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया है, उन्होंने जेपीआर कटोला मंडी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मात्र 33 गेंदों पर 107 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइल्ड हंटर्स टीम ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 168 रन बनाए, जिसके जवाब में जेपीआर कटोला मंडी की टीम केवल 143 रन ही बना सकी और वाइल्ड हंटर्स ने मुकाबला जीत लिया, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के संयोजक विपिन ठाकुर ने केदार सिंह को सम्मानित करते हुए बताया कि वह सराज क्रिकेट कप 2026 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं, उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल के अलावा कश्मीर, दिल्ली और पंजाब के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं और यह टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है, उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी से 14 जनवरी तक अब तक 55 मैच खेले जा चुके हैं और इस समय प्रतियोगिता का पहला दौर जारी है, इस मौके पर प्रधान दिनेश ठाकुर, रोनी, केहर सिंह, मुनीश सहित अन्य पदाधिकारियों ने केदार सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page