मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामर्थ्य फाउंडेशन की पहल: शमशी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 140 लोगों ने उठाया लाभ

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से शमशी क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शमशी स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया गया, जिसमें रोटरी आई हॉस्पिटल कुल्लू की विशेषज्ञ टीम ने भाग लेकर लोगों की आंखों की जांच की और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया।


इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 140 महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पुरुषों और बच्चों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई। शिविर के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें सामर्थ्य फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जरड भुट्ठी कॉलोनी की पूर्व प्रधान हर्षा ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ पंचायत सचिव रोहित शर्मा और पंचायत का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा, जिन्होंने शिविर के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, शिल्पकार, मिस्त्री तथा विभिन्न उद्योगों में कार्यरत लोग भी शामिल रहे। सभी को निःशुल्क दवाइयां और जरूरत के अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए गए।


सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में रोटरी आई हॉस्पिटल कुल्लू की पूरी टीम ने क्षेत्र की जनता की आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। वहीं सामर्थ्य फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं और दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर के संचालन में खंड समन्वयक निहाल सिंह, फाउंडेशन की कुल्लू कार्यकारिणी सदस्य अंजू देवी और चन्द्रमणि देवी ने पंजीकरण की जिम्मेदारी संभालते हुए स्वयंसेविका के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


इस अवसर पर प्रबंधन समिति की सदस्य श्रुति वर्धन भी मौजूद रहीं, जिनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं और इससे जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल पाती है।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page