मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न
पीएमश्री राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि खंड शिक्षक शिक्षा अधिकारी बंजार जीवन संधू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं।

वार्षिक पारितोषिक समारोह बच्चों की वर्षभर की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है, जिससे बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विद्यालय की गतिविधियों की झलक ने उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों को प्रभावित किया तथा कार्यक्रम को मनोरंजक व आकर्षक बनाया।


समारोह में विशेष अतिथि के रूप में वार्ड नंबर-3 के पार्षद  महेंद्र शर्मा तथा सेवानिवृत्त अध्यापक  मंगत राम उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्र मुख्य शिक्षिका  डोला शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों एवं अतिथियों को पाठशाला की शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया।

वहीं पीटीए अध्यक्ष भावना चौहान ने अभिभावकों और अतिथियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के विकास में सभी के सहयोग की सराहना की।कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

NH-305 पर अव्यवस्था: बिना योजना के टारिंग से जाम, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल।

You cannot copy content of this page