मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

संवेदनशील बनें तथा नशे से दूर रहें विद्यार्थी – लोकेंद्र कुमार।

---Advertisement---


पाठशाला भवन मरम्मत के लिए तीन लाख की घोषणा

फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा) आनी।


पीएम श्री राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय आनी में सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित सत्र के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय विधायक लोकेन्द्र कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी की 19 वर्षीय बेटी सिया गुलेरिया के साथ हुई हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों ,अभिभावकों तथा अन्य व्यक्तियों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ।
विद्यालय पहुंचने पर विधायक का शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया।
प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को सही दिशा और संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से संवेदनशील बनने तथा नशे से दूर रहने की अपील की । अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की दिनचर्या और गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों का किसके साथ उठना-बैठना है और वे कहां जा रहे हैं, इस पर सतर्क निगरानी जरूरी है, विशेषकर शाम 4 बजे के बाद
विधायक ने छात्रों को नैतिक मूल्यों का महत्व समझाते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया ।

विज्ञापन विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय भवन की मरम्मत से संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इस पर विधायक लोकेन्द्र कुमार ने विद्यालय भवन के मरम्मत के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की l
इस अवसर पर आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!