मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

आनी में सिया गुलेरिया हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, शोक सभा आयोजित।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी।


जहां एक ओर प्रदेश भर में हिमाचल दिवस मनाया जा रहा था, वहीं मंडी जिले के सरकाघाट की बेटी सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या की खबर से आनी क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। इस घटना के विरोध में आनी बाजार में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई गई।


भाजपा मंडल आनी, दलाश क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में यह कैंडल मार्च नए बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार तक निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं और बेटियां, हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुईं।
इस दौरान आयोजित शोक सभा में क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं ने भावुक शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए गंभीर चेतावनी हैं।

उन्होंने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।


कैंडल मार्च में अजय ठाकुर, विधायक लोकेन्द्र कुमार, योगेश वर्मा, श्याम नंद, व्यापार मंडल आनी के सदस्य विनोद चंदेल, गोल्डी चौहान, मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!