मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

अनुशासन, स्वच्छता और योग के संदेश के साथ एनएसएस शिविर का चौथा दिन संपन्न

फ्रंट पेज न्यूज़, आनी (राज शर्मा)
राजकीय महाविद्यालय आनी के हरिपुर परिसर में आयोजित सात दिवसीय विशेष एन०एस०एस० शिविर का चौथा दिन उत्साह, अनुशासन और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिन की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभातफेरी से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास, ड्रिल तथा शारीरिक व्यायाम में भाग लिया।

इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से एकाग्र और अनुशासित बनाना रहा।


इसके उपरांत क्षेत्र कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में व्यापक स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान मैदान में उगी अवांछित घास, झाड़ियों और अनुपयोगी वनस्पतियों की सुनियोजित कटाई की गई। स्वयंसेवियों के सामूहिक श्रम से खेल मैदान का स्वरूप निखर कर सामने आया और उसकी उपयोगिता भी बढ़ी। इस श्रमदान ने स्वयंसेवियों में उत्तरदायित्व-बोध, टीम भावना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया।
शैक्षणिक सत्र में राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला आनी के वरिष्ठ प्रवक्ता श्यामानंद ने रिसोर्स पर्सन के रूप में “स्वस्थ जीवन में योग का महत्व” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम न बताते हुए इसे संतुलित जीवनशैली का आधार बताया और नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और नैतिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अकादमिक सत्र के पश्चात स्वयंसेवियों के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सहयोग, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का परिचय दिया। सायंकालीन सत्र में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसने शिविर के वातावरण को और अधिक जीवंत बना दिया।
निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप दिनभर की सभी गतिविधियाँ सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। सेवा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना के साथ एन०एस०एस० शिविर का चौथा दिन प्रेरणादायक संदेश देकर समाप्त हुआ।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page