मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

विकल्प बंद, तो जाम तय! NH-305 की तंग सड़क पर रोज का संकट… समाधान सामने होते हुए भी अनदेखा क्यों?

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

एनएच-305 पर जाम अब रोज़मर्रा की परेशानी बन चुका है, जहां छोटे, बड़े और भारी वाहन सभी एक ही तंग सड़क पर संघर्ष करते नज़र आते हैं। ट्रैफिक का दबाव इतना अधिक है कि किसी भी समय जाम लग जाना आम बात हो गई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि

खुन्दन भरठीधार रोड पर खराब पॉइंट

डमोठी–भरठीधार वैकल्पिक मार्ग मौजूद होने के बावजूद उसे खोलने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। जबाहड़ से डमोठी तक मात्र एक किलोमीटर के छोटे से हिस्से में तीन-चार पॉइंट पर थोड़ा-सा काम बाकी था, जिसे नजरअंदाज करने का नतीजा आज लोग भुगत रहे हैं। यदि यह सड़क खोल दी जाती, तो खुंदन पुल से बाया बालागाड़ कम से कम 35 से 40 प्रतिशत ट्रैफिक आसानी से डायवर्ट हो सकता था, जिससे बंजार बाजार और एनएच-305 के तंग हिस्से पर दबाव काफी कम होता।

लेकिन पिछले तीन-चार महीनों से इस मार्ग पर कोई काम नहीं किया गया और विभाग व प्रशासन दोनों ने इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजतन, रोज़-रोज जाम, समय की बर्बादी, ईंधन का नुकसान और जनता की बढ़ती परेशानियां अब एक अनिवार्य स्थिति बन चुकी हैं। जब समाधान सामने था, तो उसे अपनाया क्यों नहीं गया—यह सवाल अब आम जनता का प्रशासन से है।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page