मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

प्राकृतिक आपदाओं से बचना है तो प्रकृति से नाता जोड़ना होगा : डॉ. मुकेश शर्मा।

---Advertisement---



सेवा भारती की प्रांत स्तरीय बैठक में आपदा प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति


फ्रंट पेज न्यूज़,बिलासपुर।

प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेवा भारती के आपदा विभाग की प्रांत स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती आपदा विभाग के प्रांत अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रांत प्रचारक राकेश कुमार तथा सेवा भारती के प्रांत महासचिव अवतार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सेवा भारती के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घटित हो रही प्राकृतिक आपदाओं, उनके कारणों तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

साथ ही सेवा भारती की आपदा टीम द्वारा आपात परिस्थितियों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मुकेश शर्मा ने प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ से प्राप्त प्रशिक्षण के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए मनुष्य को प्रकृति के साथ अपना संबंध मजबूत करना होगा।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने कहा, “यदि हमें प्राकृतिक आपदाओं के दुष्प्रभावों से बचना है तो प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनना होगा। आज बिना मौसम की बारिश, अत्यधिक गर्मी और कड़ाके की ठंड जैसी परिस्थितियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।”


उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान अब सामान्य होता जा रहा है। एसी और फ्रिज जैसी सुविधाओं पर बढ़ती निर्भरता के कारण लोग पर्यावरणीय संतुलन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भूलते जा रहे हैं।
बैठक में सेवा भारती के प्रांत महासचिव अवतार सिंह तथा प्रांत प्रचारक राकेश कुमार ने भी आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिला, उपमंडल तथा खंड स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियों का गठन किया जाना आवश्यक है। इसके लिए शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेवा भारती का आपदा प्रकोष्ठ प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर विचार गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर आपदा प्रबंधन समितियों का गठन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर नरेंद्र, छबिंद्र शर्मा, अनिल मोक्टा, मदन, रविंद्र, कैप्टन राकेश, सूबेदार मदन चंदेल, देवराज शर्मा, राकेश बिज सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

error: Content is protected !!