मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 15 जून को होगी मेगा मॉक ड्रिल।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़)राज शर्मा)आनी।

10वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन को लेकर उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय आनी में शुक्रवार को एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज भी आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि 15 जून को पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन मेगा मॉक ड्रिल के लिए आनी में स्थान का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित आपदाओं के दौरान विभागों की तैयारियों का आकलन करना, आपदा प्रबंधन की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप कार्य योजना तैयार करना तथा उसे व्यवहारिक रूप में लागू करने की क्षमता को परखना है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपमंडल आनी में आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य, अग्निशमन, पुलिस, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी विभागों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि 15 जून को आनी मुख्यालय में आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता, राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता तथा आपसी समन्वय का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और इसे केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास के रूप में लें।

विज्ञापन


बैठक में तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा, नायब तहसीलदार मोती राम, बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!