मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मंगलौर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

लोक गायक अश्वनी डोगरा रहे मुख्य अतिथि, जंगबीर मियां ने बच्चों को दिया अनुशासन व नशामुक्ति का संदेश

उपमंडल बंजार के पी.एम. श्री राजकीय आदर्श केंद्र प्राथमिक विद्यालय मंगलौर एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलौर में संयुक्त रूप से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अश्वनी डोगरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुरूप किया गया।


इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि के रूप में जंगबीर मियां (सेवानिवृत्त अध्यापक एवं अध्यक्ष, पेंशनर संघ हिमाचल प्रदेश—खंड बंजार) विशेष रूप से उपस्थित रहे।



मुख्य अतिथि अश्वनी डोगरा ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है—लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, साथ ही खेलकूद व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से शारीरिक और मानसिक विकास को मजबूत बनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को आईएएस, एचएएस, आईएफएस, डॉक्टर, इंजीनियर और नेतृत्व जैसे लक्ष्यों की ओर प्रेरित किया।
वशिष्ठ अतिथि जंगबीर मियां ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय की सभी गतिविधियों में भाग लेने, अनुशासन बनाए रखने और नशामुक्त जीवन अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी मंच पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह में दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूल प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष व पूरी कार्यकारिणी सहित लगभग 300 अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर, सी.एच.टी. स्नेहलता, मुख्य शिक्षक उत्तम ठाकुर, बी.डी.सी. सदस्य नरोत्तम ठाकुर, चेत राम वीर, कारदार जीवन शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

NH-305 पर अव्यवस्था: बिना योजना के टारिंग से जाम, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल।

You cannot copy content of this page