हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश-विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक राजनीति स्वास्थ्य मेले और त्यौहार

मनाली और पतलीकुहल में नशे पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में हेरोइन व चरस बरामद

फ्रंट पेजन्यूज़ कुल्लू।

पर्यटन नगरी मनाली सहित कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में मादक पदार्थ बरामद कर दो मामलों में अभियोग दर्ज किए हैं। दोनों ही मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


होटल में दबिश, 91.290 ग्राम चिट्टा बरामद
पहले मामले में दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर गोंपा रोड स्थित होटल मंगलदीप-02 में दबिश दी। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 202 की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ के दो युवकों के कब्जे से 91.290 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 1100 रुपये नकद और एसबीआई का एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है।


इस संबंध में पुलिस थाना मनाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
गश्त के दौरान 272 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
दूसरे मामले में दिनांक 02 मार्च 2026 को पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने बालु पधर पुल के समीप गश्त के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने हरी राम (37 वर्ष) पुत्र लज्जा राम निवासी गांव फाड़ मेहा, डाकघर गाहर, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 272 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद चरस के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं

व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर (X) पर शेयर करने के लिए निम्नलिखित बटन पर क्लिक करें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page