मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

National Science Day पर विज्ञानमय माहौलराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चवाई में विविध गतिविधियों का आयोजन

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी(राज शर्मा)
आज प्रातः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चवाई में National Science Day उत्साह, जिज्ञासा और वैज्ञानिक चेतना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी विद्या देवी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तर्कशीलता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीनियर वर्ग में टीम एस. रामानुजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम सी. वी. रमन उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विज्ञान से जुड़े प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर अपनी तैयारी और ज्ञान का परिचय दिया।
डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में कक्षा बारहवीं की राजकुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा नवमी की मोनिका वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन चुनौतियों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
इसके अतिरिक्त चार्ट निर्माण, पेंटिंग तथा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल, प्रयोग और चित्र प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और नवाचार क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रवक्ता हरीश ठाकुर, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, गणित प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, वाणिज्य प्रवक्ता सूरज एवं महेंद्र पाल तथा पी.ई.टी. शिक्षक भुवनेश्वर सिंह का विशेष योगदान रहा।
प्रधानाचार्या कुमारी विद्या देवी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच और नवाचार की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं पुरस्कार वितरण के साथ किया

You cannot copy content of this page