मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पतलीकुहल के पास बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, सोर गांव के दो युवकों की मौत; तीन की हालत नाजुक

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू ।

जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं। पुलिस थाना पतलीकुहल के तहत मुकाम जाणा के पास एक बोलेरो कैंपर (HP34E-1427) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गांव सोर, डाकघर कराडसू बंजार निवासी अविनाश (20) पुत्र भगवान दास और सोनम कुमार (23) पुत्र भूमि प्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी निजी कार्य से बाहर निकले थे और देर रात हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दुर्गम पहाड़ी रास्ता तथा अंधेरा होने के बावजूद पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया तथा घायलों को बाहर निकालकर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक लगातार निगरानी कर रहे हैं। घटना की खबर जैसे ही सोर गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस थाना पतलीकुहल ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है तथा प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने या तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर जरा सी लापरवाही के खतरनाक परिणामों की याद दिला गया है।

और पढ़ें

जिला परिषद वार्ड बलागाड/धाऊगी और ज्येष्ठा वार्ड से  भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

You cannot copy content of this page