मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जिला परिषद कुल्लू के वार्डों का अंतिम परिसीमन अधिसूचित, आपत्तियां न आने पर नई सीमाएं लागू

फ्रंट पेज न्यूज़ कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) अधिनियम, 1994 तथा संबंधित नियमों के अंतर्गत जिला परिषद कुल्लू के निर्वाचन क्षेत्रों/वार्डों का अंतिम परिसीमन अधिसूचित कर दिया गया है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने पंचायती राज (निर्वाचन) नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचना सर्वसाधारण की जानकारी के लिए जारी की।
इससे पूर्व जारी प्रारूप अधिसूचना के प्रकाशन के बाद सात दिनों की अवधि तक आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई भी आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। इसके चलते परिसीमन को अंतिम रूप देते हुए जिला परिषद के सभी 14 वार्डों की नई सीमाएं औपचारिक रूप से लागू कर दी गई हैं।


जारी अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद वार्ड–1 वशिष्ठ क्षेत्र से लेकर वार्ड–14 नसोगी तक विभिन्न पंचायतों और गांवों को शामिल करते हुए नई सीमाएं निर्धारित की गई हैं। मनाली, सराज, आनी, बंजार, सैंज, गड़सा और पार्वती घाटी सहित जिले के सभी प्रमुख क्षेत्रों को नए परिसीमन में समायोजित किया गया है, ताकि जनसंख्या और भौगोलिक संतुलन के आधार पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन का कहना है कि परिसीमन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है और इसका उद्देश्य पंचायत राज संस्थाओं में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था, संतुलित प्रतिनिधित्व तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। अंतिम अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब आगामी जिला परिषद चुनाव इन्हीं निर्धारित वार्ड सीमाओं के अनुसार कराए जाएंगे।

और पढ़ें

जिला परिषद वार्ड बलागाड/धाऊगी और ज्येष्ठा वार्ड से  भाजपा प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

आनी क्षेत्र में जमा दो बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रोहित भारती सहित कई विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान।

You cannot copy content of this page