मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बर्फबारी में भी नहीं जाएगी बिजली: मनाली में जी.आई.एस. तकनीक वाला उप-केंद्र बनेगा

फ्रंट पेज न्यूज़ मनाली।
पर्यटन नगरी मनाली के ऊर्जा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शुक्रवार को आईबैक्स चौक मनाली में अत्याधुनिक 33/11 के.वी. जी.आई.एस. विद्युत उप-केन्द्र का विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया।

लगभग 13.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह उप-केंद्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस परियोजना को मनाली के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली के विकास के इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि विश्वप्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में बढ़ते पर्यटन, होटल उद्योग और स्थानीय आबादी की ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए मजबूत बिजली ढांचे की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में यह आधुनिक जी.आई.एस. तकनीक से लैस विद्युत उप-केंद्र केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होगा, बल्कि मनाली की जनता और यहां के पर्यटन कारोबार की धड़कन के रूप में कार्य करेगा।


विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के दौरान भी मनाली में अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटन उद्योग दोनों को परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक उप-केंद्र के बनने से क्षेत्र में निर्बाध और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा लो-वोल्टेज की पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। आधुनिक जी.आई.एस. तकनीक पर आधारित यह बिजली घर आने वाले कई दशकों तक मनाली की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें इस प्रकार से स्थापित करना है कि आने वाली पीढ़ियों को भी उसका लाभ मिले। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने क्षेत्रवासियों को इस नई पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि मनाली अब अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ते एक नए सफर पर निकल चुका है और आने वाले समय में विकास की यह लौ और अधिक तेज़ी से जगमगाएगी।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page