मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मकर संक्रांति पर शमशरी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववाणी में नववर्ष 2026 के लिए सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की भविष्यवाणी

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी (शिवराज शर्मा)
आनी के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शमशरी महादेव मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर आयोजित देववाणी और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में क्षेत्र भर से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


मकर संक्रांति पर्व के दौरान देवता शमशरी महादेव के गूर द्वारा नववर्ष 2026 की देववाणी सुनाई गई। देववाणी में देवी-देवताओं के आशीर्वाद से क्षेत्र में अच्छी फसल, सुख-शांति और समृद्धि का संकेत दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि आउटर सराज क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था और अधिक मजबूत होगी। देववाणी के माध्यम से भाईचारे, आपसी सहयोग और देशप्रेम का संदेश देते हुए यह भी कहा गया कि भारत अपने इन मूल्यों के बल पर विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाए रखेगा।
इस अवसर पर देवता शमशरी महादेव के 13 सियानों, कारदारों एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में नए वर्ष की कार्ययोजना तैयार की गई और आगामी मेलों, त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। परंपरा के अनुसार अब आगामी पंद्रह दिनों तक मंदिर में कोई भी धार्मिक कार्य संपन्न नहीं होगा। मान्यता है कि इस अवधि में देवता स्वर्ग यात्रा पर रहते हैं और इसके पश्चात पुनः अपने मंदिर में विराजमान होंगे।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर केवल शमशरी महादेव मंदिर ही नहीं, बल्कि आनी क्षेत्र के देऊरी माता, खेगसू माता, बूढ़ी नागिन, बाड़ी दुर्गा माता, शैलपुत्री माता, कुइंर देवता सहित सभी प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक मंदिर परिसरों में पांव रखने तक की जगह नहीं थी। शाम के समय भीड़ में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन श्रद्धालुओं का आना-जाना देर शाम तक जारी रहा।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page