मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू उद्यान विभाग ने तैयार किए 53,424 फलदार पौधे, 10 दिसंबर से मिलेगा लाभ

फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू

कुल्लू जिला के बागवानों को उच्च गुणवत्ता और रोगमुक्त पौधे उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उद्यान विभाग ने इस वर्ष विभागीय नर्सरी फल विकास परियोजना बजौरा में कुल 53,424 फलदार पौधे तैयार किए हैं। उपनिदेशक बागवानी के अनुसार ये सभी पौधे 10 दिसंबर से मांग अनुसार बागवानों को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। तैयार किए गए पौधों में सेब, प्लम, नाशपाती, जापानी फल, आड़ू, अखरोट, कीवी, खुर्मानी, बादाम, पिकान नट और फुपू जैसे फलदार प्रजातियां शामिल हैं। सेब के पौधों को विभिन्न उन्नत रूट स्टॉक्स — एमएम-111, एम-9, एम-7, एम-4, एमएम-106, एमएम-27, जी-10, जी-41, जी-935, जी-11 आदि पर तैयार किया गया है, जिससे भविष्य में बेहतर उत्पादन और रोग प्रतिरोधक क्षमता सुनिश्चित की जा सके। विभाग के पास अब तक 34,300 पौधों की मांग जमा हो चुकी है, जबकि जिन बागवानों ने अभी तक अपनी मांग नहीं दी है, उनसे निकटतम उद्यान कार्यालय में शीघ्र मांग जमा करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि पौधों का वितरण समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page