मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू की ग्रीन पीस कॉलोनी में बढ़ा चोरों का आतंक – बैंक मैनेजर की पत्नी के घर से गहने व नकदी पार

कुल्लू (फ्रंटपेज न्यूज़)

जिला मुख्यालय ढालपुर से सटी ग्रीन पीस कॉलोनी इन दिनों असुरक्षा के साए में जी रही है। कभी शांत और सुरक्षित मानी जाने वाली यह कॉलोनी अब चोरों के लिए आसान निशाना बन चुकी है। ताजा मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर मधुसूदन शर्मा के घर का है, जहां चोरों ने दिन-दहाड़े सेंधमारी कर कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मैनेजर की पत्नी मधु शर्मा रविवार को शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। उस समय उनके पति अपने कार्यालय में ड्यूटी पर थे। इसी बीच चोरों ने सुनसान घर का ताला तोड़कर चार तोले सोने के गहने – जिनमें दो चूड़ियां, तीन अंगूठियां और दो टॉप्स शामिल थे – के साथ-साथ ₹47,500 नकद चोरी कर लिया।

जब मधु शर्मा पूजा से वापस लौटीं, तो घर का दरवाज़ा टूटा देख उनका दिल बैठ गया। अंदर प्रवेश करते ही बिखरा सामान और खाली गहनों के डिब्बे देखकर वे हक्का-बक्का रह गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली वारदात नहीं है। ग्रीन पीस कॉलोनी में पिछले कुछ महीनों में कई घर चोरी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। लोग रातों की नींद खो चुके हैं और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि वे CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लेकिन कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब तक ठोस सुरक्षा इंतज़ाम और रात में नियमित पुलिस गश्त नहीं होगी, तब तक यहां के लोग डर के साये में ही जीने को मजबूर रहेंगे।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page