फ्रंट पेज न्यूज कुल्लू
जिला कुल्लू शतरंज संघ के चुनाव बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित होटल हिमालयन हैमलेट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाई गई।
निर्वाचन प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी श्री रोमित ठाकुर के निर्देशन में तथा खेल विभाग कुल्लू के पर्यवेक्षक श्री जगदीश की मौजूदगी में आयोजित की गई। इस दौरान निर्वाचन सूची का निर्माण, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी सहित सभी औपचारिकताएं विधिवत पूरी की गईं।

चुनाव में केवल तीन पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए और प्रत्येक पद के लिए एक-एक वैध उम्मीदवार होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके चलते मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: ललित वैद्य
महासचिव: राजेश कुमार
कोषाध्यक्ष: नीरत ठाकुर
संघ के अनुसार अन्य पदों पर नियुक्तियों का निर्णय आगामी प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।
संघ ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में शतरंज खेल के विकास, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता जताई।

















