मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

आनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता को किया नमन।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़ आनी, कुल्लू

आनी के विश्राम गृह में मंगलवार को Dr. B. R. Ambedkar की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आनी कांग्रेस तथा एससी मोर्चा के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता एससी मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष किशोरी लाल और पूर्व प्रत्याशी वंसी लाल ने संयुक्त रूप से की।


इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में युवा विधायक किशोरी लाल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत माना जाता है, जिसका श्रेय देश के संविधान को जाता है। उन्होंने बताया कि संविधान में नागरिकों के अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और दायित्वों का भी स्पष्ट उल्लेख है। इसलिए हर नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए।


वहीं, वंसी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का संदेश “शिक्षित बनो और संघर्ष करो” आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने शिक्षा को समाज और देश की प्रगति का मूल आधार बताते हुए युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में एससी मोर्चा के महासचिव देव राज, पूर्व प्रधान तारा चंद, संजय मारकंडे, टिकम यात्री सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में समानता व न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!