मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कन्या विद्यालय आनी को हिमाचल बोर्ड में यथावत रखने के निर्णय से क्षेत्र में खुशी की लहर

फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी, 19 फरवरी
पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी को सीबीएसई के अधीन तथा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी को पुनः हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत यथावत रखने के निर्णय से पूरे आनी क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इस फैसले को बच्चों के शैक्षणिक हितों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप लिया गया संवेदनशील और दूरदर्शी कदम बताया है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनभावनाओं का सम्मान है। लंबे समय से क्षेत्र के अभिभावक और सामाजिक संगठन इस बात को लेकर चिंतित थे कि शैक्षणिक ढांचे में अचानक बदलाव से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। सरकार के इस निर्णय से अब छात्राओं को स्थिर और संतुलित शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, आनी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा तथा पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम का विशेष रूप से धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि सरकार ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए शिक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर सकारात्मक पहल की है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से विद्यार्थियों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अध्यापकों और अध्यापिकाओं के सामूहिक प्रयास को इस उपलब्धि का आधार बताया।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी सरकार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह जनहितकारी और व्यावहारिक निर्णय लिए जाते रहेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर अवसर मिल सकें और उनका आत्मविश्वास मजबूत हो।
फोटो कैप्शन:
आनी कन्या विद्यालय का भवन तथा पाठशाला में उपस्थित छात्राएं।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page