मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में ड्राइंग शिक्षक मुकेश भारद्वाज का आकस्मिक निधन, स्कूल में शोक की लहर।

फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार (कुल्लू)

बंजार, कुल्लू (हिमाचल प्रदेश):


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में कार्यरत ड्राइंग अध्यापक श्री मुकेश भारद्वाज का अचानक निधन हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले लगभग 4 वर्षों से इस विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे और विद्यार्थियों व सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे बीते दिन विद्यालय में अपनी नियमित ड्यूटी पर उपस्थित थे और सामान्य रूप से कार्य कर रहे थे। रात के समय उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर जांच करवाई गई। जांच में स्थिति सामान्य प्रतीत होने पर वे अपने एक मित्र के कमरे में लौट आए, जहां उन्होंने भोजन किया और विश्राम करने चले गए।


बताया जा रहा है कि रात के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और संभवतः साइलेंट हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। सुबह जब उन्हें उठाने का प्रयास किया गया तो वे मृत पाए गए।


उनके आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। श्री मुकेश भारद्वाज अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।
विद्यालय प्रशासन व समस्त स्टाफ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page