मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जिला स्तरीय बाल मेला–2025 में पीएम श्री जीपीएससी  विद्यालय मंगलौर का दबदबा, 17 में से 16 प्रतिस्पर्धाओं में हासिल किए स्थान

बंजार, 17 दिसंबर।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET Kullu में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेला–2025 में पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक विद्यालय मंगलौर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया।

बाल मेले में आयोजित स्टोरी टेलिंग, फैंसी ड्रेस, एकल गीत, समूह गीत, समूह नृत्य, स्किट, प्रश्नोत्तरी, भाषण, कला, नवाचार, विज्ञान प्रदर्शनी तथा टीएलएम प्रदर्शनी सहित कुल 17 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विद्यालय ने 16 स्थान अपने नाम कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की।

प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के बच्चों ने स्टोरी टेलिंग, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रोजेक्ट और टीएलएम प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फैंसी ड्रेस, एकल गीत, स्लोगन, एकल नृत्य, ड्राइंग एवं पेंटिंग तथा क्रिएटिव राइटिंग में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त राइम व एक्शन सॉन्ग, समूह नृत्य, स्किट और क्विज प्रतियोगिताओं में बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की सफलता को और मजबूत किया।

विद्यालय के अध्यापक उत्तम ठाकुर ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।

जिला स्तरीय बाल मेले में पीएम श्री जीकेपी विद्यालय मंगलौर का यह प्रदर्शन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बना है।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page