मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

डीम स्कूल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हेड बॉय व हेड गर्ल का चुनाव संपन्न।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा)निरमंड।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव प्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से विद्यालय हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया। चुनाव में रूपांशी को हेड गर्ल तथा चिराग को हेड बॉय चुना गया।

विज्ञापन


मतदाता साक्षरता क्लब के प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया तथा चुनावी व्यवस्थाओं की गहन जानकारी प्रदान करने के लिए यह गतिविधि आयोजित की गई। चुनाव को वास्तविक निर्वाचन प्रक्रिया की तर्ज पर संपन्न करवाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया था।


चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने पीठासीन अधिकारी, एपीआरओ, पोलिंग अधिकारी, पोलिंग एजेंट तथा सुरक्षा अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। मतदान के लिए बाकायदा मतदाता सूची तैयार की गई तथा मतदान केंद्र स्थापित किए गए, जहां विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन


हेड गर्ल पद के लिए दो छात्राओं तथा हेड बॉय पद के लिए तीन छात्रों ने चुनाव मैदान में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें रूपांशी हेड गर्ल और चिराग हेड बॉय निर्वाचित घोषित किए गए।

विज्ञापन


चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मतदाता साक्षरता क्लब विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रवक्ता दलीप शर्मा, आत्मा सिंह, धर्म दास, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, मदन कुमार, मान सिंह, लता कुमारी, रेनू कुमारी, धर्म पाल, बबीता ठाकुर, बृज लाल, स्नेह लता, आस्था ठाकुर, उत्तम सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!