फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार 14 से 16 जून तक जिला कुल्लू के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 14 जून को चंडीगढ़ से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कुल्लू पहुंचेंगे और सर्किट हाउस कुल्लू में रात्रि विश्राम करेंगे।

15 जून को प्रो. चंद्र कुमार जिला कुल्लू की ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों को शपथ दिलाने के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे कुल्लू से मनाली के लिए रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे मनाली पहुंचेंगे। मनाली में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

16 जून को मंत्री सुबह 10:30 बजे मनाली से पतलीकूहल के लिए रवाना होंगे। यहां वे जिला कुल्लू के किसानों द्वारा आयोजित किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

किसान मेले के उपरांत दोपहर 3 बजे पतलीकूहल से शिमला के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे शिमला पहुंचेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री के साथ उनके निजी सहायक (पीए) मुलख राज तथा ओएसडी/पीएसओ नीरज कुमार भी मौजूद रहेंगे। कृषि एवं पशुपालन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।










