मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

क्रिसमस पर जीभी में भीषण जाम, पर्यटक व यात्री घंटों से फंसे

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
क्रिसमस के अवसर पर आज शाम करीब 5 बजे जीभी क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे नियंत्रित करना प्रशासन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया।

दिन भर से ही बालीचौकी–मंगलौर–बंजार मार्ग पर लगातार यातायात दबाव बना रहा, जो शाम होते-होते विकराल रूप ले गया।
जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पर्यटक अपने गंतव्यों तक नहीं पहुँच पाए, वहीं आनी, गाड़ा-गुसैणी की ओर जाने वाली बसें व निजी वाहन रास्ते में ही फंसे रहे। कई यात्रियों ने आशंका जताई कि आज घर पहुँचना संभव नहीं है और उन्हें रात रास्ते में ही बितानी पड़ सकती है।

आज क्रिसमस के अवसर पर जिभी में लगे जाम का दृश्य


गौरतलब है कि ‘फ्रंट पेज न्यूज़’ में 17 दिसंबर को ही चेतावनी दी गई थी कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान क्षेत्र में भारी यातायात दबाव देखने को मिल सकता है।

हॉट पंजाब रोड पर जाम की भयानक स्थिति

यदि प्रशासन समय रहते वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण की ठोस योजना बनाता, तो आज यह स्थिति उत्पन्न न होती।

बंजार बाजार में शाम 7:35 का दृश्य


स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि न्यू ईयर से पहले ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ, अन्यथा आने वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

NH-305 पर अव्यवस्था: बिना योजना के टारिंग से जाम, विधायक सुरेंद्र शौरी ने उठाए सवाल।

You cannot copy content of this page