मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

भून्तर पुलिस ने हेरोईन और चरस के दो मामलों में की बड़ी कार्रवाई

कुल्लू। पुलिस थाना भून्तर ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।

पहले मामले में, 23 सितंबर 2025 को पुलिस टीम गश्त के दौरान दयार चौक के समीप रोक-टोक के दौरान अंशु (19 वर्ष) पुत्र श्री नरेंद्र, निवासी गांव बरोदा ठूठान, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा के कब्जे से 8.48 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया। इसके बाद अंशु के खिलाफ धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

दूसरे मामले में, जमोटवाई के समीप नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने भोला राम (41 वर्ष) पुत्र श्री टेक चंद, निवासी गांव चिलागे, डाकघर मौहल, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कब्जे से 1 किलो 60 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद किया। भोला राम के खिलाफ धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। अभियोगों की अन्वेषण प्रक्रिया अभी जारी है और नियमानुसार सभी कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page