मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव: बंजार में महिला ने स्वस्थ कन्या को दिया जन्म।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार, कुल्लू।


बंजार क्षेत्र में एक सराहनीय मानवीय और त्वरित स्वास्थ्य सेवा का उदाहरण सामने आया है, जहां एक महिला का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना (30 वर्ष), पत्नी मेघ सिंह, निवासी गांव लोल, डाकघर कोटला, तहसील बंजार को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में भुंडका पुल के पास स्थिति गंभीर होने पर एम्बुलेंस में ही प्रसव करवाना पड़ा। शाम लगभग 3:41 बजे सपना ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं (CHC Nagwain) में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


इस सफल प्रसव में एम्बुलेंस के पायलट सुंदर सिंह और ईएमटी नेहा कुमारी की अहम भूमिका रही। उनकी तत्परता, सूझबूझ और पेशेवर कुशलता के कारण सुरक्षित डिलीवरी संभव हो पाई। क्षेत्र में उनकी इस सराहनीय सेवा की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!