मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

बंजार नगर पंचायत चुनाव: मतदान कर्मियों की रिहर्सल तिथियों में संशोधन, नई समय-सारिणी जारी।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार (कुल्लू):


बंजार उपमंडल प्रशासन द्वारा नगर पंचायत बंजार चुनाव 2026 के तहत नियुक्त मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिहर्सल तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीओ सिविल) बंजार द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए अब सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को नई निर्धारित तिथियों पर रिहर्सल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
नई रिहर्सल किस में सारणी इस प्रकार रहेगी,
प्रथम रिहर्सल: 28 अप्रैल 2026, प्रातः 11:00 बजे
द्वितीय रिहर्सल: 05 मई 2026, प्रातः 11:00 बजे
तृतीय रिहर्सल: 16 मई 2026, प्रातः 11:00 बजे

स्थान: वी डी ओ कांफ्रेंस हॉल बंजार:

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी इन रिहर्सलों में समय पर उपस्थित हों। अनुपस्थित रहने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जो कर्मचारी नगर पंचायत बंजार में मतदान के पात्र हैं, वे प्रथम रिहर्सल के दिन डाक मतपत्र (Postal Ballot) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासन ने यह भी बताया कि पूर्ण पोलिंग पार्टी से संबंधित आदेश द्वितीय रिहर्सल के दौरान जारी किए जाएंगे।
इस संशोधित सूची में विभिन्न विद्यालयों एवं विभागों के लगभग 40 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों को PRO, APRO एवं PO के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।


सभी संबंधित कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे चुनाव प्रक्रिया की गंभीरता को समझते हुए निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे नगर पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!