मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

दवाला मंदिर में जुटी बंजार कांग्रेस, पंचायती राज चुनावों के लिए बनाई रणनीति।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।

पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर बंजार कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बंजार के दवाला मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी कुल्लू व लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने की।

इस दौरान बंजार कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक और विभिन्न इकाइयों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में नगर पंचायत बंजार के चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर सहमति बनाने के साथ-साथ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन किया गया।

पार्टी नेताओं ने सभी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।अपने संबोधन में राम सिंह मियां ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही जीत की कुंजी है और सभी को मिलकर चुनावी मैदान में उतरना होगा।

अचिंत्य कैंपिंग (विज्ञापन)

वहीं, मोहर सिंह ठाकुर ने इन चुनावों को कांग्रेस के लिए “सेमीफाइनल” बताते हुए कहा कि यदि पार्टी इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करती है, तो 2027 के विधानसभा चुनावों में भी बड़ी जीत हासिल की जा सकती है।

इस अवसर पर बंजार में कांग्रेस पार्टी के नए कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया, जिसका उद्घाटन राम सिंह मियां द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आगामी चुनावी गतिविधियों का केंद्र बनेगा और यहीं से पूरे क्षेत्र की रणनीति संचालित की जाएगी।कार्यक्रम में करीब दो सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह संकेत दिया कि पार्टी चुनावों को लेकर पूरी तरह सक्रिय और संगठित नजर आ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!