मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में पुतला जलाया

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
विश्व हिंदू परिषद बंजार इकाई द्वारा आज बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बंजार में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के अंत में बांग्लादेश का पुतला दहन करते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

कार्यक्रम में कुल्लू विभाग के विभाग मंत्री राजेन्द्र जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 दिसंबर को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की कथित रूप से साजिश के तहत निर्मम हत्या कर दी गई, जिसने पूरे विश्व की मानवता को शर्मसार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना पर तथाकथित धर्मनिरपेक्ष ताकतों की चुप्पी चिंताजनक है और समाज को ऐसे दोहरे चेहरों को पहचानने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली प्रमुख वीरेंद्र , जिला अध्यक्ष  खूब राम , जिला महामंत्री  डोला राम जी, बजरंग दल जिला संयोजक टीटू राज, मातृ शक्ति जिला संयोजिका बूंदी ठाकुर , दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका खुशबू जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में एडवोकेट हेत राम , बबली ठाकुर, सीमा , प्रताप , टेक सिंह, नीरज , वीर सिंह, वेद राम , चेतना नेगी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page