मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

ट्रेड टैक्स के विरोध में बंजार व्यापारियों की बैठक, 17 दिसंबर को नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

व्यापार मंडल बंजार की एक अहम बैठक बीते कल हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित ट्रेड टैक्स का सर्वसम्मति से पुरज़ोर विरोध किया गया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने हस्ताक्षरित विरोध पत्र नगर पंचायत कार्यालय को सौंपते हुए कहा कि सरकार पहले ही विभिन्न प्रकार के लाइसेंसों के नाम पर भारी भरकम शुल्क वसूल रही है—जैसे शॉप एक्ट लाइसेंस, नाप-तौल लाइसेंस, मेडिकल एवं उद्यमी लाइसेंस, जीएसटी आदि। ऐसे में नगर पंचायत द्वारा एक और नए टैक्स का बोझ डालना व्यापारी वर्ग के साथ अन्याय है।

व्यापारियों ने कहा कि पहले से ही बढ़ती ऑनलाइन फेरी, बाहरी व्यापार और बाजार की बदलती परिस्थितियों के कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। नए-नए टैक्स लगाने से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है और व्यापारी वर्ग आर्थिक दबाव झेल रहा है। इसलिए प्रस्तावित ट्रेड टैक्स को किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं किया जाएगा।

बैठक में व्यापार मंडल की अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि निजी परिस्थितियों के चलते वह संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए नई कार्यकारिणी का गठन आवश्यक है।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार, 17 दिसंबर को आम सभा बुलाई जाएगी, जिसमें व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page