मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में युवा सशक्तिकरण की नई इबारत: विधायक सुरेंद्र शौरी ने संगम युवक मंडल भवन का किया लोकार्पण

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने ग्राम पंचायत हाट के अंतर्गत अप्पर हाट स्थित संगम युवक मंडल के नवनिर्मित भवन का विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस लोकार्पण के साथ ही संगम युवक मंडल को अपना स्थायी भवन प्राप्त हो गया, जिससे युवाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अप्पर हाट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में पंचायत उप-प्रधान अजय भटनागर, कलैहली पंचायत प्रधान फुला देवी, मुंशी लाल, चौबे राम, रैम्बो डोलिया, रूप सिंह, वर चंद, रजत वैद्य सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि संगम युवक मंडल का यह भवन युवाओं के लिए केवल एक इमारत नहीं, बल्कि संगठन, नवाचार और समाजसेवा का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि अपने पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने इस भवन के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई थी और युवाओं की मांग को प्राथमिकता दी गई।


विधायक शौरी ने कहा कि युवक मंडल स्थानीय स्तर पर समाजसेवा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक गतिविधियों और सकारात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भवन भविष्य में युवाओं को एकजुट कर उन्हें रचनात्मक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम के अंत में संगम युवक मंडल के सदस्यों ने विधायक सुरेंद्र शौरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगा।

और पढ़ें

कुल्लू जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 14 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए, दावेदारों की अधिकता से बढ़ी अंदरूनी चुनौती।

खाड़ागाड़ पंचायत में निर्विरोध चुनाव की परंपरा कायम, दो वार्डों में सर्वसम्मति से चुने गए पंच।

जिला स्तरीय सैंज मेला का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय आयोजन में संस्कृति और आस्था का संगम।

कुल्लू में जिला नंबरदार जनकल्याण महासंघ की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन — दलीप सिंह ठाकुर बने प्रधान।

हिमाचल नशा संकट“जीरो टॉलरेंस का दावा, जमीनी सच्चाई में चिट्टा का साम्राज्य”।

खाड़ागाड पंचायत में लोकतंत्र की मिसालसर/जीभी क्षेत्र में वार्ड पंच पद पर तीसरी बार निर्विरोध चुनाव।

You cannot copy content of this page